नूंह लोक अदालत में 17,505 मामलों का निपटारा
फरीदाबाद, सितम्बर 12 -- नूंह, सरसमल। जिले की नूंह, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका अदालतों में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,792 मामलों की सुनवाई हुई। इनमें से 17,505 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। मामलों में 14.96 करोड़ रुपये से अधिक की समझौता राशि तय हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ. सुशील कुमार के नेतृत्व में लोक अदालत का आयोजन किया गया। लंबित और अदालत में मामला दर्ज होने से पहले के विवादों के निपटारे के लिए छह पीठों का गठन किया गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नेहा गुप्ता ने बताया कि बैंक वसूली के 1,290 मामलों में से 1,149 मामलों का निपटारा हुआ। यह भी पढ़ें- Faridabad News: लोक अदालत में सवा लाख से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निपटारा इनम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.