फरीदाबाद, मार्च 31 -- नूंह, संवाददाता। नूंह जिले में वर्ष 2025 में बरामद 420 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। इसमें गांजा की बड़ी मात्रा भी शामिल रही। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक नाजनीन भसीन की अध्यक्षता में की गई। मादक पदार्थों को गुरुग्राम स्थित एक अधिकृत कंपनी में नष्ट किया गया। जानकारी के अनुसार कुल 15 मामलों में बरामद मादक पदार्थों का निष्पादन किया गया। इनमें सबसे बड़ी मात्रा थाना नगीना के एक मामले में बरामद गांजा की रही, जिसका वजन 235 किलोग्राम से अधिक था। निष्पादन से पहले सभी पदार्थों का वजन इलेक्ट्रॉनिक कांटे से जांचा गया। इसके बाद नियमानुसार पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान पुलिस के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.