नूंह, जनवरी 8 -- हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के महू चोपड़ा गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हिंसक पथराव देखा गया। पूर्व सरपंच जाकिर और फारूक पक्ष के बीच पुरानी रंजिश के कारण हुई इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। हंगामे की वजह से गांव का मुख्य मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। तनाव को देखते हुए भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।क्रिकेट की बॉल को लेकर विवाद प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के पूर्व सरपंच जाकिर और पड़ोस में रहने वाले फारूक के बीच पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते आज दोपहर करीब दो बजे दोनों पक्ष तब आमने-सामने आ गए क्रिकेट खेल के दौरान बॉल को लेकर विवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.