फरीदाबाद, मई 1 -- नूंह, संवाददाता। जिले में राज्य विश्वविद्यालय बनाने का मुद्दा जोर पकड़ता जा रहा है। अब मेवात विकास सभा ने भी इसकी आवाज उठाई है। सभा ने शुक्रवार की बैठक में जिले के केंद्र में सरकार से विश्वविद्यालय बनाने की मांग की। बैठक में नशाखोरी, शिक्षा सुधार और जनगणना जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष फकरुद्दीन चेयरमैन ने कहा कि मेवात के नाम पर बनने वाली यूनिवर्सिटी का निर्माण क्षेत्र के बीचों-बीच होना चाहिए, ताकि यहां के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने सरकार से इस विषय पर गंभीर निर्णय लेने की मांग की और कहा कि किसी अन्य स्थान पर विश्वविद्यालय बनाना क्षेत्र के साथ अन्याय होगा।
नशाखोरी की समस्या बैठक में जिले में बढ़ती नशाखोरी पर भी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि नशे की लत युवाओं के भविष्य को नुकसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.