फरीदाबाद, जनवरी 28 -- नूंह। नूंह जिला देश के 28 चयनित जिलों में शामिल हुआ है, जहां पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान लागू किया गया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से योजनाबद्ध और डेटा आधारित विकास को गति मिलेगी। इससे कनेक्टिविटी, पारदर्शिता और विभागीय समन्वय मजबूत होगा। बुधवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित पीएम गति शक्ति कार्यक्रम की बैठक में एसडीएम अंकिता पुवार ने कहा कि यह योजना जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। आधुनिक तकनीक के उपयोग से अब योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि ज़मीनी जरूरतों के अनुसार बनाई और लागू की जाएंगी। इससे विकास कार्यों की गति तेज होगी और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। एसडीएम ने बताया कि पीएम गति शक्ति पोर्टल के माध्यम से जीआईएस मैपिंग और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग कर योजनाओं की बेहतर प्लानिंग की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.