फरीदाबाद, मार्च 11 -- नूंह, मुख्य संवाददाता। मेघालय पुलिस की हिरासत से आरोपी को छुड़ाने की कोशिश के दौरान पिनंगवा क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात बन गए। भीड़ द्वारा पुलिस पर हमला करने पर आत्मरक्षा में फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगी। पुलिस ने 12 नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना मंगलवार शाम गांव सिकरावा के पास एचआर-93 डोंगा होटल के नजदीक हुई। मेघालय पुलिस की टीम एटीएम लूट के मामले में गिरफ्तार राहुल खान को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेघालय जा रही थी। पुलिस के अनुसार रास्ते में आरोपी ने वाहन रुकवाने की जिद की और अचानक स्टेयरिंग पकड़कर गाड़ी को पलटाने की कोशिश की, ताकि वह पुलिस हिरासत से भाग सके।पुलिस का कहना है कि इसी दौरान मौके पर 20 से 30 लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। भीड़ ने पुलिस व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.