नूंह, मार्च 9 -- गुरुग्राम से सटे हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव बदोपुर में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। दो बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि महिला और उसकी एक बेटी की तलाश अब भी जारी है। महिला की पहचान 28 साल की साहिला पत्नी शाहिद के रूप में हुई है। तीनों बच्चियों की उम्र 4 वर्ष और 7 वर्ष और एक महज 5 महीने की थी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस बचाव अभियान चला रही है, लेकिन दो शव अभी तक निकाले नहीं जा सके हैं। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में कार के अंदर मिले 2 सगे भाइयों के शव, दम घुटने से मौत की आशंकाभरी दोपहर अचानक कूदी कुएं में गांव बदोपुर में दोपहर में अचानक शोर मचा कि गांव के कुएं में कोई डूब गया है। वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक महिला ने अपनी ...