फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- नूंह, सरसमल। नूंह में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल तेज कर दी। उन्होंने फरीदाबाद फैक्ट्री ब्लास्ट के मृतकों को शहीद का दर्जा और मुआवजा देने की मांग उठाई। शनिवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि 16 फरवरी को फरीदाबाद में हुए फैक्ट्री ब्लास्ट में जान गंवाने वाले कर्मियों को अब तक न्याय नहीं मिला है। मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग दोहराई गई। साथ ही पे-रोल और रिस्क भत्ता लागू करने की भी मांग उठाई गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द बातचीत नहीं करती, तो आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल सकता है।इस दौरान स्थानीय विधायक आफताब अहमद भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.