नूंह में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी
फरीदाबाद, मई 9 -- नूंह, सरसमल। जिले में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को अहम बैठक हुई। बैठक में गांवों और शहर में नियमित पानी सप्लाई, महाग्राम परियोजनाओं को तेज करने और जलभराव समस्या के समाधान पर फैसला लिया गया। अधिकारियों को जिम्मेदारी तय कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। विधायक आफताब अहमद ने जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से कहा कि नूंह जिले के गांवों और शहर में लोगों को समय पर पर्याप्त पानी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। बैठक में चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, एसई संजीव जून, एक्सईएन अमित कुमार, विनय चौहान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। दर्जनों गांवों के लोग भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
बैठक की समीक्षा बैठक में मालब, उजीना और घासेड़ा महाग्राम परियोजना के कार्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.