फरीदाबाद, जनवरी 6 -- नूंह। पुलिस द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। नशा मुक्ति टीम ने गांव मालब (आकेड़ा) में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और जिंदगी को हां, नशे को ना का संदेश दिया। ग्रामीणों को नशा बेचने या सेवन से जुड़ी सूचना हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया गया। यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर भी जोर दिया गया। ग्रामीणों ने अभियान का समर्थन करते हुए नशामुक्त भारत का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.