फरीदाबाद, मई 22 -- नूंह, सरसमल। जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए नूंह पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। जिनकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है और समय-समय पर थाने में हाजिरी लगाने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों पर नशा तस्करी, अवैध हथियार, चोरी और हत्या के प्रयास जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार  इससे पहले 14 मई को भी जिला पुलिस पांच अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल चुकी है। आदतन अपराधियों पर लगातार नजर रखकर अपराध की घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है。

हिस्ट्रीशीट खोले गए अपराधी जिन आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है उनमें वसीम अकरम निवासी कंवरसीका, राजेश निवासी गांव बड़वा और रौनक सिंह निवासी गांव भीरावटी शामिल हैं। ये सभी रोजका मेव थाना क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुस...