नूंह में छह दिन में नशे के 14 केस, 23 तस्कर गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 24 -- नूंह, सरसमल। नूंह पुलिस ने 17 से 23 अगस्त तक छह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान चलाया। अभियान में 14 मामले दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 167.42 ग्राम हेरोइन, 1.70 ग्राम स्मैक, 122 ग्राम गांजा और 47 प्रतिबंधित सिरप की बोतलें बरामद कीं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर चलाए गए अभियान में जिले की विभिन्न अपराध जांच शाखाओं और थाना पुलिस की टीमों ने कार्रवाई की। पुलिस ने नशे की बिक्री और तस्करी से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाकर आरोपियों को पकड़ा। तावडू अपराध जांच शाखा ने तीन मामले दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। नूंह अपराध जांच शाखा ने दो मामलों में तीन, एवीटी स्टाफ रोजकामेव ने दो मामलों में तीन और अपराध जांच शाखा फिरोजपुर झिरका ने दो मामलों में दो आरोपियों को पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.