फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- नूंह, संवाददाता। जिले में रबी सीजन के तहत गेहूं और सरसों की खरीद तेज हो गई है। अब तक 49 मीट्रिक टन गेहूं और 14846 मीट्रिक टन सरसों खरीदी जा चुकी है। प्रशासन ने मंडियों में किसानों के लिए पुख्ता व्यवस्था की है। शुक्रवार को जारी बयान में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने यह दावा किया। उन्होंने बताया कि नूंह मंडी में छह मीट्रिक टन और पुनहाना मंडी में 43 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज हुई है। अन्य मंडियों में खरीद अभी शुरुआती चरण में है और धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरसों की खरीद लगातार जारी है और एजेंसियों को पारदर्शी तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि फसल का समय पर उठान सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को इंतजार न करना पड़े। मंडियों में पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.