नूंह में खतरनाक हादसा; ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक के परिवार को कुचला, तीन मासूमों समेत 4 की मौत; VIDEO
नूंह, सितम्बर 23 -- हरियाणा में नूंह-तावडू रोड पर मंगलवार रात को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना मारिया मंजिल स्कूल के पास रात करीब 11 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में अध्यापक साकिर (32 साल) और तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नसरीम गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया और पुलिस ने मामला दर्ज किया। पांचों एक ही बाइक पर सवार थे। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक साकिर पाडला में रहता था और तावडू के एक मदरसे में बच्चों को उर्दू पढ़ाता था। मंगलवार रात वह अपनी पत्नी नसरीम, डेढ़ महीने की बेटी जहरा, ढाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.