फरीदाबाद, फरवरी 28 -- नूंह। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित भविष्य प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का आज भव्य शुभारंभ किया गया। इस अभियान की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत नरेंद्र मोदी द्वारा की गई, जबकि हरियाणा में इसका प्रदेश स्तरीय शुभारंभ नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के लाडवा से किया। नूंह जिले में स्थानीय नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 38 पात्र किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाकर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान जिले की बेटियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.