नूंह, अगस्त 3 -- हरियाणा के नूंह जिले में आज सावन माह के पहले सोमवार को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। जलाभिषेक यात्रा दोपहर 12 बजे नलहड़ शिव मंदिर से शुरू होगी। वहां से फिरोजपुर झिरका होते हुए सिंगार गांव तक जाएगी, जहां इसका समापन होगा। यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 85-90 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 1925 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जबकि 13 डीएसपी पूरे सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी करेंगे। बाहरी जिलों से भी सात कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगी। यह भी पढ़ें- ब्रजमंडल यात्रा; 3 अगस्त को नूंह में भारी वाहनों की नो एंट्री, ट्रैफिक एडवाइजरीस्कूल रहेंगे बंद...