फरीदाबाद, फरवरी 16 -- नूंह। नूंह पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव धमाला में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। टीम ने लोगों को जिंदगी को हां, नशे को ना का संदेश दिया। उप-पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में टीम ने साइबर अपराध और यातायात नियमों की भी जानकारी दी। ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी नशा गतिविधि की सूचना 1933 पर दें और साइबर ठगी की शिकायत 1930 पर करें। ग्रामीणों ने अभियान का समर्थन किया और नशामुक्त भारत का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...