फरीदाबाद, मार्च 5 -- नूंह। देश के सबसे ज्यादा पिछड़े जिले नूंह के 37 सरकारी स्कूलों में एक भी अध्यापक नहीं है। इतना ही नहीं प्रदेश के सभी जिलों के मुकाबले नूंह में बच्चों की सबसे ज्यादा ड्राप आउट प्रतिशत हैं। गुरुवार को नूंह से विधायक चौधरी आफताब अहमद ने विधानसभा में जिले की खराब शिक्षा व्यवस्था का यह मुद्दा उठाया। विधायक उन्होंने ड्रॉप आउट दर, शिक्षकों के खाली पद और अधिकारियों की कमी पर चिंता जताई। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जल्द बैठक कर सुधार का भरोसा दिया।विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नूंह से विधायक चौधरी आफताब अहमद ने जिले की शिक्षा से जुड़े कई गंभीर मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने कहा कि आकांक्षावान जिला होने के बावजूद नूंह की शिक्षा व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।विधायक ने सदन मे...