नूंह के सरकारी स्कूलों में आधुनिक लैब बनाने की तैयारी
फरीदाबाद, मार्च 13 -- - हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने लगभग ढ़ाई करोड़ का टेंडर आमंत्रितफरीदबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का माहौल बेहतर बनाने के लिए भवन और सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। नूंह जिले के धुलावट और छरोरा गांव स्थित सरकारी स्कूलों के भवन नए सिरे से बनाए जाने के साथ आधुनिक लैब बनाई जाएंगी। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से लगभग ढ़ाई करोड़ रुपये से अधिक का टेंडर आमंत्रित किया है। इसके अलावा पलवल के रायदस्का स्थित राजकीय मॉडल स्कूल की मरम्मत की जाएगी। इन कार्यों के पूरा होने के बाद स्कूलों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पढ़ाई का वातावरण भी सुधरेगा।सरकार की इस योजना के तहत स्कूलों में नए कमरे, आधुनिक प्रयोगशालाएं और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.