नूंह, अप्रैल 6 -- नूंह जिले के अड़बर गांव में तीन दिवसीय तब्लीगी जलसा सोमवार सुबह सम्पन्न हो गया। सुबह करीब आठ बजे निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद ने दुनिया में अमन और भाईचारे के लिए दुआ करवाई। दुनिया से जुल्म को खत्म करने के लिए दुआ की गई। जलसा में करीब दस लाख लोग पहुंचे। हर तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे थे।दुआ करवाते वक्त मौलाना का गला भर आया दरअसल, तीन दिन उलेमाओं की तकरीर के बाद आखिरी में दुआ करवाने का निजाम है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मौलाना साद ने हजारों-लाखों लोगों की मौजूदगी में दुआ करवाई। दुआ के दौरान माहौल पूरी तरह शांत और भावुक हो गए। मौलाना की आवाज कई बार भर आई, जिसे सुनकर लोगों की आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने इंसानियत की भलाई, समाज में शांति और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की। लोगों ने हाथ उठाकर पूरी श्रद्धा के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.