फरीदाबाद, मई 1 -- नूंह, सरसमल। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का दो दिवसीय दौरा शुक्रवार को पूरा हो गया। राज्यपाल ने इस दौरान विकास कार्यों की समीक्षा की और स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नूंह के अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विकास, शिक्षा और कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने गुरुवार देर शाम लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में जिले के समग्र विकास के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग मिलकर काम करें तो विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए और जमीनी स्तर पर उनकी निगरानी की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है, बल...