फरीदाबाद, मई 14 -- नूंह, सरसमल। जिला पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पांच आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इन आरोपियों की गतिविधियों पर अब विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने सभी आरोपियों को समय-समय पर संबंधित थाने में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को जारी बयान में पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार जिन आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, वे पशु तस्करी सहित कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ जिले और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा जिन आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उनमें अरशद निवासी गांव महूं, साहिल उर्फ काला निवासी रोजका मेव, शाहिद निवासी अड़बर, जैकम निवासी दोरखी और शाह...