फरीदाबाद, जून 21 -- पलवल, सरसमल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सीआईए स्टाफ होडल ने कार्रवाई करते हुए नूंह जिले के एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 50.87 ग्राम हेरोइन और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए होडल को सूचना मिली कि नूंह जिले के फिरोजपुर नमक गांव निवासी मोहम्मद आकिल हेरोइन की सप्लाई करने के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर उटावड़ थाना क्षेत्र में मलाई-रूपड़ाका मोड़ के पास नाकाबंदी की गई। सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने संदिग्ध बाइक सवार को रोककर पूछताछ की। उसकी पहचान मोहम्मद आकि...