नूंह: एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहन बन रहे हादसों की वजह
फरीदाबाद, जुलाई 21 -- नूंह, केशव भारद्वाज। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार रात को खड़े वाहन से टकराने से कार सवार तीन लोगों की मौत होने से एक बार फिर इस एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे दर हादसे होने के बावजूद मुंबई एक्सप्रेसवे पर टोल वसूल रही कंपनी एक्सप्रेसवे पर खड़े होने वाले वाहनों को खड़ा होने से नहीं रोक पा रही है। इसके अलावा पुलिस के प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के अलावा केएमपी एक्सप्रेसवे किनारे अवैध रूप से खड़े होने वाले भारी वाहन भी आफत बने हुए हैं। एक्सप्रेसवे से हटकर पंक्चर की दुकानें और अस्थायी रूप से लगाए गए ढाबे और दुकानों से सामान लेनेके लिए चालक अपने वाहनों को रोककर खड़े होते हैं। रात के समय एक्सप्रेसवे पर खड़े होने वालों में अधिकांश ट्रक-कैंटर आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.