लखनऊ, मई 22 -- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में हुसैनाबाद क्षेत्र के व्यापारियों की आयोजित बैठक में हुसैनाबाद आदर्श व्यापार मंडल का गठन किया गया। अध्यक्ष नुसरत हुसैन (लाला), महामंत्री रजा इमाम रिजवी, कोषाध्यक्ष ब्रज कुमार को चुना गया। कमर मेहंदी एवं शहजाद अब्बास को उपाध्यक्ष, सनी गुप्ता को मंत्री चुना गया। संरक्षक मंडल में नवाब मसूद अब्दुल्ला एवं कब्बन नवाब चुने गए। कार्यकारी समिति में सैयद अजहर इमाम ,अतहर इमाम, राजू एवं सैयद कंबर को लिया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल विशिष्ट अतिथि रहे। नवगठित इकाई के अध्यक्ष नुसरत हुसैन ने बताया जून के प्रथम सप्ताह में संगठन की ओर से क्षेत्र के व्यापारियों का व्यापारी सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोज...