जमशेदपुर, मई 15 -- नुवोको विस्टास जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट में आज कर्मचारियों के सम्मान में दीर्घ सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्षों से कंपनी के प्रति समर्पित एवं निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे कर्मचारियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। सम्मानित होने वालों में यूनियन नेता संजीव श्रीवास्तव भी शामिल थे जिन्हें 35 वर्ष की सेवा के लिए सम्मान प्रदान किया गया। समारोह का शुभारंभ कंपनी प्रबंधन एवं यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

सम्मानित कर्मचारियों की सूची इस अवसर पर सीनियर वीपी (एचआर) संदीप पांडे, सीएमओ राजू रामचंद्रन, यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे तथा प्लांट हेड हरि किशोर गरीकापती, बिजय खान, संजीव श्रीवास्तव, जीएम (एच आर) राजीव मिश्रा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कर्मचारियों की वर्...