नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट के खिलाफ दायर अपना मुकदमा वापस ले लिया है। उन्होंने यह केस कुछ सप्ताह पहले तब किया था जब एसएलसी ने उन्हें आईपीएल 2026 में खेलने के लिए एनओसी देने से इनकार कर दिया था। तुषारा इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं, लेकिन 31 साल के इस गेंदबाज की जगह अब तक किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है। तुषारा ने कोलंबो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बताया कि वह अपना केस वापस लेना चाहते हैं, क्योंकि आईपीएल का एक बड़ा हिस्सा अब तक खेला जा चुका है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की जानकारी के अनुसार उन्होंने पिछले हफ्ते एसएलसी को लिखित माफीनामा भी भेजा था और मुकदमा वापस लेने की इच्छा जताई थी। तुषारा ने 2022 से अब तक 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने दलील दी थी कि एसएलसी ने फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.