रांची, जून 9 -- राहे, प्रतिनिधि। नुरू गांव में मंगलवार को बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर बिरसा उलगुलान दिवस मनाया गया। इस दौरान झारखंड राज्य किसान सभा और माकपा से जुड़े लोगों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा और सीएनटी-एसपीटी एक्ट की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने कहा कि बिरसा मुंडा के संघर्ष और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण और किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। कार्यक्रम में जयपाल सिंह मुंडा, बिसमबर महतो, उमेश महतो, श्रवण मुंडा, शंकर मुंडा, राजू मुंडा, बुद्धदेव मुंडा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- हैसला में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद...