साहिबगंज, मार्च 22 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो नुरूल होदा मदरसा में रविवार को एक दिवसीय डे नाइट (शॉट पिच) क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने किया। कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। बोरियो की छह टीम व बाहर की 10 टीम भाग ले रही है। इनमें बरहेट श्रीपुर,गोड्डा चंदा,बोआरीजोर,तीनपहाड़ प्रमुख है। रात करीब आठ बजे तक 14 टीम टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुका था। साहिबगंज व गुमानी की टीम का खेलना बाकी था। मौके पर रिजवान अंसारी, सकील अहमद, फरहाद अंसारी, मो. नाजरी, मो. मुज्जफर सहित बोरियो के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...