मऊ, जून 9 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के तहत नुरुल्लापुर-सूरजपुर क्षेत्र से जिला मुख्यालय मऊ के लिए बस सेवा शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग नियमित सार्वजनिक परिवहन सुविधा की मांग कर रहे थे। बस संचालन शुरू होने से अब ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। नई बस सेवा सूरजपुर, मिश्रौली, टेसूपार, घोसी और कोपागंज होते हुए जिला मुख्यालय मऊ तक संचालित होगी। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को आवागमन के लिए बेहतर विकल्प मिल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जिला मुख्यालय जाने के लिए निजी वाहनों या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों अधिक खर्च होते थे। बस सेवा शुरू होने पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज मेघवाल सहित अजय राय, ...