रांची, मार्च 30 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के नुरीडीह में सोमवार को सरहुल महोत्सव संपन्न हुआ। पाहान सीताराम मुंडा और जीतवाहन मुंडा ने सरहुल अखाड़ा समीप सरना देवता, सिंग बोंगा, बुरु बोंगा आदि देवताओं की पूजा की। गांव की सुख, समृद्धि, शांति और स्वस्थ धन धान्य, बच्चों में अच्छी शिक्षा हो के लिए अराधना की। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण के पश्चात सभी ने अपने पारंपरिक भेषभूषा में सरहुल अखाड़ा में ढोल नगाड़े के साथ मनमोहक गीत-नृत्य किया। बीरडीह के नृत्य दलों ने सरहुल मुंडारी गीत-नृत्य से सबका मन मोह लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, महेश मुंडा, दीना शांडिल्य, गणेश मुंडा, शिशुपाल पातर, रामेश्वर सिंह मुंडा, कन्हाई पातर, नन्दकिशोर सिंह मुंडा, राजेश नाग, संतोष मुण्डा, सोखा मुण्डा सहित सैकड़ों ग्र...