मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 23 -- मंगलवार को मेरठ रोड स्थित नुमाईश मैदान के पंडाल में भारत रतन प्राप्त चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया गया। कृषि विभाग की आत्मा योजना के तहत चौधरी चरण सिंह की याद में किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरसों, धान, उर्द, प्राकृतिक खेती ,मिलेट्स आदि में उत्तम कार्य करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र एव शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। नुमाईश मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 650 किसानों ने प्रतिभाग किया। लोक गीतों के साथ चौधरी साहब को याद किया गया । कार्यक्रम का संचालन उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल उपस्थित रहे। गन्ना विभाग के वैज्ञानिक ने किसानों को उत्तम खेती प्रणाली से खेती करने के तौर तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.