नुमाईशखेत में 30 अगस्त से होगी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता
बागेश्वर, अगस्त 4 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। फ्रेंड्स क्लब बागेश्वर के तत्वावधान में 30 अगस्त से नुमाईशखेत खेल मैदान में राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक स्व. चंदन राम दास की स्मृति में कराई जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। क्लब अध्यक्ष मनोज कपकोटी ने बैठक में बताया कि इस बार देशभर की राष्ट्रीय स्तर की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। क्लब सचिव कमल जगाती ने कहा कि आयोजन की तैयारियों के साथ विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंप दी गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी साबित होगी। आयोजकों के अनुसार विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ आकर्षक ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.