मैनपुरी, मार्च 27 -- मैनपुरी। शीतला माता मंदिर से दर्शन कर ट्रैक्टर से लौट रहे अधेड़ की ट्रैक्टर से गिरने पर मौत हो गई। चालक ने ट्रैक्टर तेज भगाया जिससे अधेड़ नीचे आ गिरा और ट्राली उसके ऊपर से निकल गई। जिससे दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम जरामई निवासी 55 वर्षीय किसान हरिश्चंद्र पुत्र तोताराम ठाकुर गुरुवार को ट्रैक्टर पर सवार होकर शीतला माता मंदिर पर पूजा अर्चना करने गए थे। गुरुवार की ही रात में 9:15 बजे वापस लौटते समय कोतवाली क्षेत्र में सिंधिया तिराहे के निकट ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को तेज भगाया। जिससे अचानक झटका लगा और हरिश्चंद्र ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े और ट्राली के पहिए के नीचे आ गए। जिससे उनकी घटनास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.