बिजनौर, मार्च 28 -- चांदपुर। चांदपुर के हल्दौर मार्ग स्थित एक कॉलेज मैदान में लगे नुमाइश मेले में दो दिन पूर्व दो युवकों के गुटों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान समाचार पत्र वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व मेले में किसी मामूली कहासुनी को लेकर दो गुटों के युवक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिससे मेले में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया और मामला किसी तरह सुलझाया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। उधर, प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व बच्चों में कहासुनी हो गई थी। मामले की तहरीर नही...