अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नुमाइश समाप्ति की तरफ है। वहीं अब तक नुमाइश में लगे आठ होटलों ने विद्युत आपूर्ति का भुगतान ही नहीं किया है। सोमवार को विद्युत ठेकेदार ने एडीएम सिटी से शिकायत करते हुए कहा कि भुगतान न देते हुए जेनरेटर चलाकर लाइट जलाई जा रही है। मामले में एडीएम ने कार्यवाही के आदेश दिए। शिकायत में लिखा गया है कि नुमाइश प्रशासन को 62.51 लाख रूपए ठेके की धनराशि का दिया जा चुका है। वहीं अब तक नजीर होटल, बल्लीमारान होटल, शालीमार होटल, अल कबीर होटल, मुगल सेंट्रल होटल, झंडा होटल, फूड कोर्ट कोहिनूर मंच व उपेन्द्र कुमार ने भुगतान नहीं किया है। होटल संचालकों द्वारा अब स्वयं के जेनरेटर चलाकर विद्युत आर्पित की जा रही है। जो कि नुमाइश प्रशासन द्वारा तय की गई शर्तों का उल्लंघन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.