बुलंदशहर, मार्च 26 -- जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में रवीन्द्र नाटयशाला में गुरुवार की रात सांस्कृतिक रंगों की बौछार हुई। मैक्स डांस एकेडमी की ओर से आयोजित डांस कॉम्पिटिशन में नन्हे कलाकारों ने अपने डांस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बॉलीवुड और हरियाणवी गानों पर दी गई प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व जिला प्रदर्शनी के उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उन्हें अपनी कला दिखाने का एक बड़ा मंच मिलता है। प्रतियोगिता शुरू होते ही पूरा मंच लाइटों की चमक और गानों की धुन से सराबोर हो गया। बच्चों ने एक के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने पिया मेरी नस...