नुमाइश दिखाने के बहाने ले जाकर बालिका से किया दुष्कर्म
कानपुर, मई 28 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां थाना स्थित एक किशोरी को नुमाईश दिखाने के नाम पर बहला-फुसला कर अपने मकान में ले जाकर युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पिता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिवली थाना क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी शंकर पुत्र रामआसरे रनियां में एक किराए के मकान में रहता है। 25 मई को इसने पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को रनियां बजार के पास लगी नुमाइश में घुमाने के लिए बहला-फुसला करके वह अपने किराए के मकान में ले गया। इसके बाद उसने जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध रनियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि पिता की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.