हरदोई, मार्च 3 -- हरदोई। शहर में शराब के नशे में एक युवक द्वारा हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली शहर क्षेत्र के नुमाइश चौराहे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार युवक शराब के नशे में ठेके पर पहुंचा। वहां मौजूद लोगों से गाली-गलौज करने लगा। उसके शोर-शराबे से आसपास के दुकानदार और राहगीर परेशान हो गए। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस के पहुंचने से पहले ही दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.