अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नुमाइश की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद हो गई है। छह थाने व 10 चौकियां बनाकर ड्यूटियां लगा दी गई हैं। वहां लगातार निरीक्षण करते हुए संदिग्धों की चेंकिग व अराजक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने गुरुवार शाम को नुमाइश में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करने के साथ अस्थाई थाने व चौकियों का निरीक्षण भी किया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रवेश-निकास मार्गों, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, महिला सुरक्षा व आपातकालीन व्यवस्थाओं का निरीक्षण करके संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और आगंतुकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इस दौरान एसपी सिटी मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.