अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। केरल से अलीगढ़ नुमाइश में लोगों के मनोरंजन के लिए आईं जलपरियां गुरूवार को थाने पहुंच गईं। आरोप है कि जलपरी इवेंट आर्गेनाइजर ने पेमेंट न देते हुए दूसरी जलपरियों को केरल से बुलवा लिया है। देर रात तक नुमाइश प्रशासन, पुलिस व ठेकेदार प्रकरण को सुलझाने में जुटे रहे। नुमाइश में जलपरी के रूप में आईं केरल की युवतियों ने गुरूवार को थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर विजय सिंह के सामने अपनी अपबीती सुनाई। युवती ने कहा कि उनको 30 दिन का एग्रीमेंट कर बुलाया गया था। जिसके एवज में 19 दिन का पेमेंट दिया गया। एग्रीमेंट के विरूद्ध दूसरी युवतियों को काम पर बुला लिया गया। वहीं आर्गेनाइजर ने कहा कि युवतियों द्वारा आए दिन तबियत खराब होने की बात कही जा रही थी। कई बार शो भी समय से पहले बंद करने को कहा गया। इस वजह से आर्थिक नुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.