जमुई, मार्च 27 -- बरहट। निज संवाददाता जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत नुमर गांव में झगड़ा के बाद पत्नी गई नैहर तो पति मन्नू कुमार ने बुधवार और गुरुवार की मध्य रात बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिवार वालों को गुरुवार की सुबह हुई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक के शव का सुबह 9:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि नूमर गांव निवासी कामेश्वर यादव के 20 वर्षीय पुत्र मन्नू कुमार की शादी 03 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन 10 दिनों से किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। झगड़ा के रंजिश में ही बुधवार को पत्नी अपने नैहर चली गई थी। इसी बात से नाराज पति मन्नु कुमार ने बंद कमरे में...