लातेहार, दिसम्बर 8 -- लातेहार, प्रतिनिधि। डीसी उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, लातेहार के तत्वावधान में नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सोमवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय में निबंधित स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। संस्था के सचिव आशीष टैगोर ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मइयां सम्मान योजना, फूला झानो आर्शिवाद योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी और इसका लाभ उठाने की अपील की। नुक्कड़ नाटक में संस्था के रितेश कुमार, बसंत कुमार, युगेश्वर राम, बसंती देवी, प्रतिमा देवी, रूनीता व अन्य कलाकारों ने अपना योगदान दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.