सोनभद्र, अप्रैल 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसे अति महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता के लिए बुधवार को आदर्श इंटर कॉलेज के बच्चों की तरफ से नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। नाटक में छात्राओं रानी, आरुषि, अदिति, उजमा, नंदिनी आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई। नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम चाइल्ड हेल्पलाइन तथा महिला थाना के सहयोग से नगर के प्रमुख स्थानों बढ़ौली चौराहा तथा शीतला मंदिर चौराहा पर आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बड़ी संख्या में राहगीरों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह तथा आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार के निर्देशन में किया गया। यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति अभियान के प्रति जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.