रुडकी, जनवरी 4 -- खानपुर के नेशनल कन्या इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा क्षेत्र के हस्तमौली गांव में आयोजित विशेष आवासीय शिविर के चौथे दिन रविवार को नशामुक्त देवभूमि अभियान चलाया गया। इसमें एनएसएस के बच्चों ने रैली के रूप में घर-घर जाकर लोगों को नशे की लत के नुकसान बताए और इसे छोड़ने का संदेश दिया। कॉलेज प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने शिविर के चौथे दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जीवन में ज्ञान पाने के लिए अनुशासन सबसे पहली जरूरत है। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का फोकस भी बच्चों को अनुशासित बनाने पर ही रहता है। कार्यक्रम अधिकारी मीनू यादव ने सर्व धर्म प्रार्थना, व्यायाम, कार्यों का मूल्यांकन एवं समीक्षा, व्यक्तिगत स्वच्छता, क्षमा याचना और लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.