नुक्कड़ नाटक में राम प्रताप कॉलेज अव्वल
गंगापार, जुलाई 18 -- भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से मंडल स्तरीय नुक्कड़ नाटक में राम प्रताप इंटर कालेज सिरसा को प्रथम स्थान मिला है। मंडल में अव्वल स्थान पाने वाले स्काउट गाइड जैसे ही अपने कालेज पहुंचे प्रधानाचार्य डॉ शिव प्रकाश पाठक, ग्रुप लीडर पियुष सिंह, स्काउट मास्टर यशवन्त सिंह व नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण देने वाले शिक्षक अभिमन्यु सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने सभी का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे छात्र व छात्राओं पर गर्व है, जो पढ़ाई के साथ शिक्षा विभाग द्वारा संचालित अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर कालेज का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि राम प्रताप इंटर कालेज सिरसा विभागीय खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढचढ़ कर प्रति वर्ष हिस्सा ले रहा है, जिसमें अव्वल स्थान रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.