बिहारशरीफ, मई 3 -- नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्त समाज बनाने का संदेश शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के आरडी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन पचना गांव में नशामुक्त युवा, उज्ज्वल भविष्य विषय पर नुक्कड़ नाटक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, शिक्षित और सकारात्मक समाज निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में नशे के कारण व्यक्ति, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को सजीव प्रस्तुति की गयी। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा युवा शक्ति को कमजोर करता है। जबकि, नशामुक्त युवा ही उज्ज्वल भविष्य और सशक्त समाज की नींव रखते हैं। ग्रामीणों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.