भागलपुर, मार्च 27 -- दरबारी सिंह मध्य विद्यालय सुल्तानगंज के प्रांगण में गुरुवार को बच्चों के बीच एनजीओ पूजा ग्रुप पटना द्वारा नगर परिषद सुल्तानगंज की अभ्यर्थना पर जनकल्याण हेतु स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। टीम लीडर आकाश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस नाटक में कलाकारों ने सफाई एवं स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से गंदगी न फैलाने और अपने घर-गली-मुहल्लों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। गंदगी से होने वाली हानियों पर विशेष बल दिया गया। नुक्कड़ नाटक टीम में प्रिंस कुमार, नंदलाल कुमार, अमृता कुमारी, परमानंद पासवान, गुड़िया कुमारी तथा तन्नु कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कुमार दीपक ने की तथा संयोजन अशोक कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में स्नातक विज्ञान शिक्षक भावानंद सिंह भी उपस्थित रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.