औरैया, फरवरी 11 -- औरैया, संवाददाता। विकास भवन ककोर परिसर में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधि छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 और राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश के निर्देशन तथा प्रभारी सचिव तारकेश्वरी प्रसाद सिंह सिविल जज, सीडी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने सुलह-समझौते के जरिए विवाद निपटारे के महत्व को सरल ढंग से समझाया। बताया गया कि मध्यस्थता के माध्यम से पारिवारिक वाद, घरेलू हिंसा के मामले, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना, विद्युत विवाद, शमनीय आपराधिक वाद और अन्य लघु प्रकृति के मामलों का त्वरित निस्तारण कराया जा सकता है। इसके लिए पूर्व में विधि विद्यार्थियों ने अभ्यास कर जागरूकता अभियान चलाया। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.