हल्द्वानी, दिसम्बर 9 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। छड़ायल नयाबाद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक आयोजित हुआ। विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, महिलाओं के अधिकार और सामाजिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल और प्रभावी ढंग से बताया गया। क्षेत्रीय सुपरवाइज़र सुशीला ग्वाल ने कहा कि यूसीसी समाज में समानता, न्याय और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला समूह, किशोरी समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक शामिल हुए। बबीता, सुनीता बिष्ट, चंपा नेगी, कुसुमलता आर्या, मेघा डसीला सहित मुखानी क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यतकर्ता की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.